Categories: Others

ईरान में फंसे इन देशों के नागरिकों को भी वापस लाएगा भारत, जानें कौन से हैं वो देश?

Iran-Israel War: इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंधु चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत ईरान में फंसे 310 भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान शनिवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। भारतीय नागरिकों को लेकर ये विमान ईरान के मशहद से रवाना हुआ था जो कि भारतीय समय के मुताबिक शाम 4.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा।

ऑपरेशन सिंधु के तहत लाया जाएगा भारत

वहीं, अब ईरान में भारत के दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर इन देशों के नागरिकों को भी ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लाया जाएगा। वहीं इस मदद के लिए नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार जताया। साथ ही इस मदद को भारत और नेपाल के मजबूत रिश्तों के लिए एक बड़ा उदाहरण बताया।

MEA प्रवक्ता ने किया पोस्ट

भारतीय नागरिकों के वापस आने को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (x) पर एक पोस्ट शेयर किया। अपनी इस पोस्ट में जायसवाल ने ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में भारत पहुंचने के बाद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।

शनिवार शाम को दिल्ली पहुंचा विमान

रणधीर जायसवाल ने लिखा, “ईरान के मशहद से 310 भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान 21 जून को शाम 4.30 बजे नई दिल्ली पहुंचा है।” जायसवाल ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 827 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी हो चुकी है।

तुर्केमेनिस्तान के अश्गाबात से भरी थी उड़ान

वहीं, ऑपरेशन सिंधु के तहत ही 21 जून की सुबह 3 बजे 517 भारतीय नागरिकों को लेकर तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से एक अन्य विमान नई दिल्ली में लैंड हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि ईरान में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को ऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित वापस उनके घर लाया जा रहा है।

18 जून को लॉन्च हुआ था ऑपरेशन सिंधु

बता दें कि भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इजरायल-ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान दोनों देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार यानी 18 जून, 2025 को ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के तहत ईरान से सबसे पहले 110 भारतीय नागरिकों का पहला बैच सुरक्षित भारत पहुंचा था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago