Categories: Others

खामेनेई ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! सामने आया नाम

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष लगाातार जारी है। एक तरफ जहां इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की तरफ से लगातार टारगेट किलिंग जारी है, तो वहीं ईरान भी पूरी आक्रामकता के साथ इजरायल पर हमले कर रहा है। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने एक बड़ा फैसला किया है। सुप्रीम लीडर ने न सिर्फ अपना उत्तराधिकारी तय कर लिया है, बल्कि उत्तराधिकारी के लिए लोगों के नाम भी दिए गए हैं। इन्हीं में से एक को ईरान का अगला सुप्रीम लीडर बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने दी जानकारी

ईरानी अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराधिकारी के लिए नाम चुने गए हैं, हालांकि ये नहीं बताया गया है कि ये नाम कौन हैं। जिसके बाद से लोगों में इस बात को जानने की लालसा है कि आखिर खामेनेई का उत्तराधिकारी कौन होगा?

अलीरेजा अराफी

इनमें पहला नाम है अलीरेजा अराफी का है। इनकी गिनती खामेनेई के करीबियों में होती है, जो कि नई तकनीक अपनाने के हिमायती हैं। वो कोम सेमिनरी के प्रमुख और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के एक महत्वपूर्ण सदस्य भी हैं। अलीरेजा की धार्मिक योग्यता और खामेनेई के करीबी होने के कारण उन्हें संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है।

अली असगर हेजाजी

वहीं, दूसरा नाम अली असगर हेजाजी का है। जो राजनीतिक सुरक्षा मामलों के मंत्री के साथ-साथ ईरानी खुफिया विभाग के प्रमुख भी हैं। उनकी पर्दे के पीछे की प्रभावशाली भूमिका और रणनीतिक निर्णय लेने में भागीदारी उन्हें संभावित उम्मीदवार बनाती है.

हासिम हुसैनी बुशहरी

जबकि, इस लिस्ट में अगला नाम हासिम हुसैनी बुशहरी का है। जिन्होंने प्रमुख धर्मगुरु के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और विशेषज्ञ सभा के पहले उप-प्रधान हैं। वह भी ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन सकते हैं।

अली अकबर वेलायती

वहीं, अली अकबर वेलायती ईरान के विदेश मंत्री रह चुके हैं, अमेरिका से परमाणु प्रोग्राम पर बात में शामिल हैं। उनको भी इस दौड़ में शामिल माना जा रहा है।

ईरान के टॉप कमांडरों की टारगेट किलिंग

बता दें कि इजरायल ने 13 जून को अपने हमले के बाद से ईरान के करीब 30 टॉप कमांडर और नेताओं को मार गिराया है। जिसके बाद खामेनेई को इस बात डर हो सकता है कि इन तीन मौलवियों के नाम सामने आने के बाद इजरायल उनके पदभार संभालने से पहले ही उनकी हत्या करा सकता है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago