Emergency Landing: अहमदाबाद विमान हादसे में 275 लोगों की जान गई थी। जिसके बाद अब एक और हादसा होते-होते बचा है, जहां इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक, ईंधन कम होने की वजह से फ्लाइट के पायलट ने Mayday का भी मैसेज भेजा था। हालांकि, राहतभरी बात यह रही कि विमान बेंगलुरु में सुरक्षित लैंड कर गया। यह पूरी घटना गुरुवार की है। जिसकी जानकारी अब सामने आई है।
वहीं, इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग और MayDay मैसेज के बाद पायलट को पद से हटा दिया गया है। बता दें कि पायलट Mayday का मैसेज ऐसे समय पर भेजते हैं जब उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं होता है। ऐसे में ATC को MayDay मैसेज भेजकर उन्हें विमान के लिए आई इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी जाती है। इतना ही नहीं, अहमदाबाद में हुए हादसे के दौरान भी पायलट ने ATC को MayDay का मैसेज दिया था। जिसके बाद ATC ने विमान से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। तब तक विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। जिस वक्त हादसा हुआ तो उस वक्त विमान में 242 लोग सवार थे और एक शख्स के अलावा बाकी सभी की मौत हो गई।
इसी बीच, नागरिक उड्डयन नियामक ने एयर इंडिया को 'प्रणालीगत विफलताओं' के लिए तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया है। हालांकि DGCA के निर्देश में यह नहीं बताया गया है कि यह अहमदाबाद में 12 जून को हुई दुर्घटना से जुड़ा है या नहीं। DGCA की ओर से कहा गया है कि एयरलाइन के स्वैच्छिक खुलासे चालक दल के शेड्यूलिंग, अनुपालन निगरानी और आंतरिक जवाबदेही में प्रणालीगत विफलताओं की ओर इशारा करते हैं।
नियामक की ओर से कहा गया कि एयर इंडिया को आदेश में नामित 3 अधिकारियों को चालक दल की समय-सारणी से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने, अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और 10 दिनों के भीतर उठाए गए कदमों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। भविष्य में उल्लंघन के परिणामस्वरूप लाइसेंस निलंबन भी हो सकता है। एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि उसने आदेश को लागू कर दिया है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "एयर इंडिया यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक प्रथाओं का पूर्ण पालन हो।"
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…