New Delhi : पति को मौत के घाट उतारने वाली सोनम रघुवंशी की मुशकिलें बढ़ गई है। शनिवार को शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके प्रेमी राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। इससे पहले शिलांग कोर्ट ने सोनम और राज कुशवाहा को पुलिस हिरासत में भेजा था, लेकिन शनिवार को कोर्ट ने दोनों मुख्य आरोपियों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ था। राजा के परिवार वाले बेटे को इस तरह खोने के बाद से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाड़े के तीनों शूटर्स के बाद अब सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजने का मतलब है कि पुलिस को इन आरोपियों से अभी जितनी पूछताछ करनी थी, वो लगभग पूरी हो चुकी है. अब पुलिस मामले में चार्जशीट बनाने की कवायद में जुटेगी।
राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. मामले की जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…