Breaking

अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, 3 की मौत

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो में एक बड़े इस्लामिक सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। दो युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें मस्जिद के एक सिक्योरिटी गार्ड समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान परिसर में मौजूद लोग दहशत में आ गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने खुद को भी गोली मार ली।

पास खड़ी कार में मिले संदिग्धों के शव

पुलिस के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब इस्लामिक सेंटर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस, स्वाट टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

तलाशी अभियान के दौरान मस्जिद से कुछ दूरी पर खड़ी एक कार से दो युवकों के शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की उम्र 17 और 19 वर्ष थी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यही दोनों हमलावर थे, जिन्होंने हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली।

नफरत फैलाने वाले अपराध की आशंका

इस घटना के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय में भय और गुस्से का माहौल है। पुलिस और संघीय एजेंसियां इस मामले की जांच ‘हेट क्राइम’ के एंगल से कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों युवक धार्मिक और नस्लीय नफरत से प्रभावित हो सकते हैं।

जांच एजेंसियों को संदिग्धों की कार से हथियारों के अलावा कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। अब इन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है ताकि हमले के पीछे की साजिश और मकसद का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर मुजफ्फरनगर से दबोचा गया

Deepika Gupta

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

15 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

4 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

38 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago