Weather Update: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को कई शहरों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 25 मई तक कई राज्यों में लू और कहीं-कहीं अत्यधिक लू की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में इस सीजन का पहला हीट वेव डे रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जहां पारा 47 डिग्री के पार चला गया।
पंजाब के बठिंडा में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजस्थान और हरियाणा के कई शहरों में पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सफदरजंग में 43.4 डिग्री, रिज इलाके में 44.6 डिग्री और लोधी रोड पर 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में पिछले दो वर्षों में मई का यह सबसे गर्म दिन रहा।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं राजस्थान के थार मरुस्थल और पाकिस्तान के शुष्क क्षेत्रों से होकर गुजर रही हैं। इन इलाकों से गुजरने के कारण हवाएं बेहद गर्म और सूखी हो जाती हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय तापमान ऊंचा बना हुआ है।
दिन के समय चल रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।
भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कई हिस्सों में 24 मई तक लू चलने की संभावना जताई है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज से अत्यधिक लू पड़ने का अनुमान है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिनों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। बिहार और तेलंगाना के कुछ इलाकों में 21 मई तक लू जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और यानम में 20 से 24 मई के बीच हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, 3 की मौत
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…