UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर अमेठी में चल रहा SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) अभियान अब मिशन मोड में पहुँच चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देशों और प्रशासनिक सतर्कता के कारण रविवार का अवकाश भी इस अभियान की राह में बाधा नहीं बना। सुबह होते ही अमेठी, भेटुआ और भादर तहसीलों में सरकारी भवनों की लाइटें जल उठीं और कर्मचारी डेटा फीडिंग में जुट गए।
रविवार तड़के 6 बजे से तहसील परिसर के सभागार में ऑनलाइन डेटा फीडिंग का काम शुरू हुआ, जो देर रात तक बिना रुके चलता रहा। SIR फॉर्मों की भारी संख्या को देखते हुए BLOs के भार को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया। गाँव-गाँव जाकर BLOs फॉर्म वितरित कर रहे हैं, उन्हें भरवा रहे हैं और फिर सुपरवाइजरों के माध्यम से तहसील में जमा करवा रहे हैं, जहाँ स्टाफ रात्रि 10 बजे तक इन फॉर्मों को सर्वर पर अपलोड कर रहा है।
अमेठी के उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मतदाता सूची सुधार बेहद संवेदनशील और समयबद्ध कार्य है। इसलिए प्रशासन ने सभी विभागों की संयुक्त टीम तैयार की है, जिससे अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को सुबह सात बजे से ही सभागार में डेटा फीडिंग शुरू हो चुकी थी और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कार्य संपन्न करने का लक्ष्य है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक तक ने भी दिनभर मौके पर पहुंचकर निगरानी की।
जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी रविवार को सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलवाए। स्कूलों में मौजूद शिक्षकों को SIR अभियान की जिम्मेदारी दी गई, जिसके तहत BLOs से प्राप्त फॉर्मों की ऑनलाइन एंट्री की जा रही है। अमेठी कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में रविवार को सामान्य दिन की तरह गतिविधि देखने को मिली। सुबह से ही अध्यापक और पूरा स्टाफ BLOs की सहायता में लगा रहा। लोग बूथों के अनुसार अपने फॉर्म लेकर आते रहे और शिक्षक उन्हें तुरंत सर्वर पर अपलोड करते रहे।
प्रधानाध्यापिका गीता ओझा ने बताया कि वे सुबह से ही मौजूद होकर हर एक फॉर्म की जांच और अपलोडिंग प्रक्रिया पर नजर रख रही हैं, ताकि गलतियों की गुंजाइश न रहे। प्रशासनिक टीमों की लगातार भागदौड़ और रविवार जैसे दिन में भी खुले कार्यालय इस बात का संकेत हैं कि अमेठी इस बार मतदाता सूची को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। SIR अभियान पूरी क्षमता के साथ अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…