Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना ने रविवार की देर रात को हुई है। युवक ताऊ के घर में था। युवक के परिवार वाले शादी में गए थे। जब वो घर लौटे तो युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ा था। वह अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि युवक ने अपने गले पर फायर किया था। गोली सिर को चीरते हुए आर-पार हो गई थी। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा था।
जांच में ये पता चला है कि युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की की मां ने शादी कराने पर पहले राजी हो गई, बाद में मुकर गई थी। लड़की के घर वाले युवक को परेशान कर रहे थे। इससे वह तनाव में था। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया।
बता दें कि 26 साल का विकास कुमार यादव उर्फ विक्की नारखी क्षेत्र के गांव कपावली का रहने वाला था। उसने बीए किया हुआ है। पिता मुकेश यादव किसान हैं। विकास दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह 4 बहनों में इकलौता भाई था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विकास के ताऊ के बेटे मयंक ने बताया- विकास का गांव की एक लड़की से अफेयर था। यह बात जब लड़की के घरवालों को पता चली तो उन्होंने विरोध नहीं किया। क्योंकि दोनों परिवार यादव समाज से हैं। लड़की की मां ने वादा किया था कि विकास की शादी अपनी बेटी से करा देंगी, लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया।
विकास इस बात से तब से बहुत परेशान था। 15 दिन पहले वह लड़की को भगाकर ले गया था। इसके बाद से ही लड़की पक्ष के रंजिश मानने लगे थे। लड़की के घर वाले विकास को मारने की धमकी देते थे। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। वारदात के समय वह घर पर अकेला था। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…