Breaking

अमित शाह का मोगा में बड़ा ऐलान, भाजपा सरकार आने पर पंजाब में धर्म परिवर्तन और नशा पर लगेगा लगाम

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मोगा में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मोगा के किल्ली चहला में पार्टी की स्टेज से केसरी पगड़ी पहनकर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी, तो राज्य में धर्म परिवर्तन को रोकने वाला पहला बिल लाया जाएगा।

नशामुक्त पंजाब का वादा

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा की सरकार बनने के दो साल के भीतर पंजाब को नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी कश्मीर से धारा 370 हटाने और देश से नक्सलवाद को खत्म करने के अपने वादे पूरे किए हैं। आज भारत में सिर्फ सात जिलों में नक्सलवाद बाकी है, और जल्द ही वहां से भी यह समाप्त कर दिया जाएगा।

पंजाब सरकार पर निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री ने पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेताओं पर आरोप लगाया कि दिल्ली के चार नेताओं के माध्यम से पंजाब के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के आने के बाद ये सब खत्म किया जाएगा और जनता को पारदर्शी प्रशासन मिलेगा।

अमित शाह की यह घोषणा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल पैदा कर सकती है, क्योंकि उन्होंने धर्म, नशा और भ्रष्टाचार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सीधे तौर पर स्थिति स्पष्ट की है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय ने राहुल गांधी के आरोपों पर दी सफाई, जानें क्या कहा?

Deepika Gupta

Recent Posts

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

13 minutes ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

45 minutes ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

1 hour ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 hours ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

2 hours ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

2 hours ago