Breaking

अमृतसर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.1 किलो हेरोइन और 7 पिस्टल जब्त

Punjab Drug Bust: पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ऐसे तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो विदेश में बैठे नेटवर्क के संपर्क में रहकर पंजाब में ड्रग्स और हथियार सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं।

अमृतसर पुलिस ने तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और 7 पिस्तौल बरामद की हैं।

विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के जरिए विदेश में मौजूद तस्करों के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करता था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में अमृतसर के सी-डिवीजन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके पीछे काम कर रहे पूरे गिरोह की जांच में जुटी है।

पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य में ड्रग्स, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

जनवरी में भी हुई थीं कई बड़ी कार्रवाई

इस साल पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए हैं। 5 जनवरी को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत राज्यभर में छापेमारी कर दर्जनों तस्करों को पकड़ा गया था।

अमृतसर और अन्य जिलों में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

जनवरी में अमृतसर, मोहाली, तरनतारन और फिरोजपुर समेत कई जिलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की थी। कई मामलों में पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ था।

ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार सख्ती

पंजाब पुलिस लगातार ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि राज्य में नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: 50 लाख कैश और फॉर्च्यूनर’ की मांग, ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए बेटी को छत से फेंकने का आरोप

Deepika Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

27 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago