महाराष्ट्र

अन्ना हजारे की सेहत में सुधार, 2 दिन में अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी; डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने जाना हाल

Anna Hazare Health News: अन्ना हजारे की सेहत को लेकर राहत की खबर सामने आई है। अस्पताल में इलाज करा रहे अन्ना हजारे की तबीयत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है और उन्हें अगले दो दिनों में छुट्टी मिलने की संभावना है। उनके करीबी सहयोगी ने मंगलवार शाम यह जानकारी दी। इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

डॉक्टरों ने अन्ना को ज्यादा पानी पीने की दी सलाह

अन्ना हजारे की सेहत पहले के मुकाबले अब बेहतर बताई जा रही है। उनके करीबी सहयोगी के मुताबिक, अन्ना काफी तरोताजा नजर आ रहे हैं और अस्पताल में उनसे मिलने वालों से भी बातचीत कर रहे हैं। उनकी भूख और भोजन लेने की स्थिति में भी सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर उनकी हालत इसी तरह सुधरती रही तो अगले दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अन्ना हजारे ने बनाई थी अलग पहचान

सेना में अपनी सेवा पूरी करने के बाद अन्ना हजारे ने अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विकास, सामाजिक सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ष 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने उन्हें देशभर में खास पहचान दिलाई। उनके सामाजिक योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago