MS Umesh Death
MS Umesh Death : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को रविवार को एक बुरी खबर मिली। इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज एक्टर एमएस उमेश(MS Umesh) का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे उमेश का इलाज चल रहा था, लेकिन वे इस लड़ाई को जीत नहीं पाए। उनका निधन किदवई अस्पताल में हुआ।
एमएस उमेश ने ‘गोलमाल राधाकृष्ण’ और ‘कथा संगम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनके जाने से सैंडलवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई बड़े एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और राजनीतिक नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एमएस उमेश अपने घर पर फिसलकर गिर गए थे। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में उनके लिवर कैंसर होने का पता चला। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।
ये भी पढ़ें : BLO Salary Hike: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दोगुनी सैलरी से BLO कर्मचारियों में खुशी की लहर, जाने क्या है अपडेट
एमएस उमेश का जन्म 24 अप्रैल 1945 को हुआ था। उनके माता-पिता का नाम एएल श्रीकांतय्या और नंजम्मा था। उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मी करियर की शुरुआत की और चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उनका करियर लगभग 6 दशक लंबा रहा। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें शामिल हैं:
उमेश को 1994 में कर्नाटक नाटक अकादमी पुरस्कार और 1997 में नगर निगम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…