देश

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दोगुनी सैलरी से BLO कर्मचारियों में खुशी की लहर, जाने क्या है अपडेट

BLO Salary Hike: भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के लिए बड़ा तोहफा देते हुए उनके मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। लंबे समय से बदलाव की मांग आखिरकार पूरी हुई है और आयोग ने BLO का वार्षिक मानदेय सीधे 6,000 से बढ़ाकर 12,000 कर दिया है। यह बढ़ोतरी 2015 के बाद पहली बार हुई है, जिसने देशभर के BLO कर्मचारियों में खुशियों की लहर दौड़ा दी है।

प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई गई

इतना ही नहीं, आयोग ने इस फैसले के साथ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान किए जाने वाले अतिरिक्त कार्यों के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को भी 1,000 से बढ़ाकर 2,000 कर दिया है। वहीं BLO ही नहीं, बल्कि उनकी निगरानी करने वाले BLO सुपरवाइजर्स का वार्षिक मानदेय भी ₹12,000 से बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया है।

अधिकारियों की जिम्मेदारी का सम्मान

चुनाव आयोग ने इस बार अधिकारियों की जिम्मेदारी को और अधिक सम्मान देने के लिए नई पहल भी जोड़ी है। अब निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) को पहली बार ₹30,000, और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) को 25,000 की वार्षिक सम्मान राशि मिलेगी। इसके अलावा, बिहार जैसे राज्यों में चल रहे SIR अभियान के लिए BLO को 6,000 की विशेष प्रोत्साहन राशि भी मंजूर की गई है।

BLO और फील्ड स्टाफ को आर्थिक मजबूती

BLO देश की चुनावी प्रक्रिया का मजबूत आधार माने जाते हैं। ये सरकारी स्कूलों के शिक्षक, आंगनवाड़ी कर्मचारी या फील्ड कर्मचारी होते हैं, जो बूथ स्तर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने और सत्यापित करने का जिम्मा संभालते हैं। लगातार बढ़ते काम के बोझ को देखते हुए आयोग पर मानदेय बढ़ाने का दबाव था।

चुनाव आयोग के इस बड़े कदम से लाखों BLO और फील्ड स्टाफ को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं मतदाता सूची की सटीकता और चुनावी प्रक्रिया की गुणवत्ता में भी बड़ी सुधार देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR, करोड़ों की संपत्ति पर साजिश का आरोप

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

12 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

29 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago