Breaking

प्रतीक यादव की मौत के बाद पहली बार दिखीं अपर्णा यादव, Video में दिखा दर्द

Prateek Yadav death Updates: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। मुंबई से लौटते वक्त लखनऊ एयरपोर्ट पर अपर्णा यादव बेहद भावुक और बदहवास हालत में दिखीं। पति की मौत के गम में डूबी अपर्णा का वीडियो सामने आने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में भी मायूसी छा गई है।

पॉस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर घर लाया गया

पति के अचानक निधन की खबर मिलते ही अपर्णा यादव मुंबई से सीधे लखनऊ पहुंचीं। पोस्टमॉर्टम के बाद प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास लाया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों की भीड़ जुटी रही। यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव गहरे सदमे में नजर आईं। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह करीब 38 वर्ष के थे। अखिलेश यादव ने भाई के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच हाई कोर्ट के किसी रिटायर जज से कराने की मांग की है।

मृत अवस्था में प्रतीक को लाया गया था अस्पताल

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.सी. गुप्ता ने मीडिया को बताया कि प्रतीक यादव को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। एक टीवी चैनल से बातचीत में जब उनसे प्रतीक को ‘जहर’ दिए जाने की आशंका वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौत की असली वजह का खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। डॉ. गुप्ता ने साफ किया कि पोस्टमार्टम से पहले किसी भी तरह की आशंका या अटकलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक को कुछ समय पहले बीमार होने पर यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह कुछ दिनों में तबीयत ठीक होने पर घर लौट आए थे।

Sunil Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

8 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago