देश

1 अप्रैल से बदल गए नियम! LPG से ATM तक… आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rule Change From 1st April: मार्च का महीना खत्म खत्म हो चूका है और आज 1 अप्रैल 2026 की शुरुआत हो गई है, देशभर में कई बड़े आर्थिक और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े नियम बदल जाएंगे। इन बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब, खर्च और सेवाओं पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो हर घर को प्रभावित करेंगे-

  1. LPG, CNG-PNG और ATF के दाम में बदलाव संभव

हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और सप्लाई संकट के कारण पहले ही कीमतों में उछाल देखा जा चुका है। अब संभावना है कि LPG सिलेंडर महंगा हो सकता है। इसके अलावा हवाई ईंधन (ATF) और CNG-PNG के दाम भी बदल सकते हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्च बढ़ सकते हैं।

  1. नया इनकम टैक्स कानून लागू

1 अप्रैल से देश में नया आयकर कानून लागू होने जा रहा है, जो 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। सरकार का दावा है कि इससे टैक्स सिस्टम आसान और पारदर्शी बनेगा। सबसे बड़ा बदलाव अब सैलरीड लोगों को मिलने वाला Form 16 बदला जाएगा। इसकी जगह नया डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा, जिससे ITR फाइलिंग का तरीका भी बदलेगा। वहीं, नॉन-सैलरी इनकम के लिए मिलने वाला Form 16A अब Form 131 के नाम से जाना जाएगा।

  1. ATM से पैसे निकालना हो सकता है महंगा

अगर आपका बैंक खाता HDFC, PNB या Bandhan Bank में है, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है

HDFC Bank: अब ATM से UPI के जरिए निकासी भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। लिमिट पार होने पर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।
PNB: डेबिट कार्ड से रोजाना निकासी की सीमा घटाकर ₹50,000–₹75,000 तक की जा सकती है। Bandhan Bank: मेट्रो शहरों में सिर्फ 3 फ्री ATM ट्रांजैक्शन मिलेंगे, इसके बाद चार्ज लगेगा। बैलेंस कम होने पर फेल ट्रांजैक्शन पर ₹25 की पेनल्टी भी लगेगी।

  1. PAN कार्ड बनवाना और अपडेट करना होगा मुश्किल

1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े नियम और सख्त हो सकते हैं। अब केवल आधार कार्ड के आधार पर PAN बनवाना आसान नहीं होगा। नए नियमों के तहत अतिरिक्त दस्तावेज देना जरूरी हो सकता है। साथ ही, लंबित आवेदनों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

  1. रेलवे टिकट कैंसिलेशन पर बढ़ेगा चार्ज

रेल यात्रियों को भी बड़ा झटका लग सकता है। 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन के नियम बदल जाएंगे

• ट्रेन छूटने से*8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं
• 8–24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% कटौती
• 24–72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती
• 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर ही बेहतर रिफंड मिलेगा

क्या करें आम लोग?

इन बदलावों को देखते हुए जरूरी है कि आप अपने खर्च, बैंकिंग और टैक्स प्लानिंग को पहले से तैयार कर लें। 1 अप्रैल से लागू होने वाले ये नियम आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं, इसलिए जागरूक रहना ही समझदारी है।

ये भी पढें: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम! 24 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कब-कहां बरसेंगे बादल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

9 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

10 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

10 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

10 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

11 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

11 hours ago