Padma River Bus Accident: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब करीब 50 यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में जा गिरी। यह दुर्घटना ढाका डिवीजन के राजबारी के गोलंदा उपजिला स्थित दौलतदिया घाट पर हुई, जहां बस एक फेरी से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, शौहार्द परिवहन की यह बस कुश्तिया के कुमारखाली से ढाका जा रही थी। शुरुआत में बस में केवल 6 यात्री थे, लेकिन अलग-अलग स्टेशनों पर सवारियां बढ़कर करीब 50 हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही बस फेरी घाट में प्रवेश कर नौका पर चढ़ने लगी, वह अचानक अनियंत्रित हो गई और चालक की कोशिशों के बावजूद नहीं रुकी, जिससे पोंटून से सीधे पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में मरने वालों में 11 महिलाएं, 8 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया और स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाने के लिए तुरंत रस्सियां और ट्यूब नदी में फेंकीं। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला। कई यात्री पानी में डूब गए, जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को दी गई, जिन्होंने अधिकारियों से हालात की जानकारी ली। वहीं, जिला प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
ये भी पढ़ें: हाफिज सईद तक सीधा कनेक्शन! बांग्लादेश से संचालित लश्कर मॉड्यूल का बड़ा खुलासा
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…