7 दिन में 1000 करोड़!
Dhurandhar 2 Day 7 Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने महज 7 दिनों में वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में महीनों में भी नहीं कर पातीं। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।
‘धुरंधर 2’ अब उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा छुआ है। खास बात ये है कि इस मुकाम तक पहुंचने में फिल्म को सिर्फ 7 दिन लगे ठीक उतना ही समय जितना ‘पुष्पा 2’ को लगा था। इस रिकॉर्ड के साथ फिल्म ने ‘कांतारा’, ‘एनिमल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब यह टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही ‘कल्कि 2898 AD’ का रिकॉर्ड पार कर सकती है, जिसने अपने पूरे रन में 1042 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद अगला बड़ा टार्गेट शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1160 करोड़ रुपये रहा था।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन भी शानदार कमाई की।
• 7वें दिन का कलेक्शन: लगभग 47.70 करोड़ रुपये
• भारत में कुल नेट कलेक्शन (7 दिन): 623.42 करोड़ रुपये
यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए पहले हफ्ते में हासिल करना बेहद मुश्किल माना जाता है।
• डे 0 (बुधवार): 43 करोड़
• गुरुवार: 102.55 करोड़
• शुक्रवार: 80.72 करोड़
• शनिवार: 113 करोड़
• रविवार: 114.85 करोड़
• सोमवार: 65 करोड़
• मंगलवार: 56.60 करोड़
• बुधवार: 47.70 करोड़
कुल कमाई: 623.42 करोड़ रुपये (भारत)
ग्लोबल लेवल पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि यह दूसरे वीकेंड से पहले ही 1000 करोड़ क्लब में भारत से भी एंट्री कर सकती है।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या यह फिल्म ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ जैसे बड़े रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दे पाएगी? फिलहाल एक बात साफ है ‘धुरंधर 2’ सिर्फ फिल्म नहीं, बॉक्स ऑफिस का तूफान बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का धमाका! 6 दिन में 900 करोड़ पार, रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…