Breaking

राम नवमी पर बंगाल हाई अलर्ट: 3,000 पुलिसकर्मी तैनात, हथियार और भीड़ पर सख्त पाबंदी

West Bengal Tightens Security: पश्चिम बंगाल में राम नवमी के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य सचिवालय नाबाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद साफ कर दिया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में करीब 3,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

इन इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "यदि शोभा यात्रा नियमों के अनुरूप नहीं निकाली गई तो उसे तत्काल रोक दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" अधिकारी ने बताया, "हावड़ा, चंदननगर और इस्लामपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) समेत केंद्रीय बलों को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर उन्हें तैनात किया जाएगा।" 

3 दिन निकाली जाएगी शोभा यात्रा

 राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा 26 से 29 मार्च के बीच पूरे राज्य में निकाले जाने की संभावना है, जिनमें से सबसे अधिक शोभा यात्राएं गुरुवार को निकाले जाने की उम्मीद है। जिला अधिकारियों को सभी शोभा यात्रा अदालत के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में ED की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉल सेंटर मामले में 10 ठिकानों पर छापेमारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा एयरफोर्स का कार्मी हुआ गिरफ्तार, असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन में था तैनात

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

7 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago