Cover Story Latest

आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत व कई घायल, CM नायडू ने जताया शोक

Bus-Truck collision in Markapuram: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में गुरुवार तड़के ट्रक और सवारियों से भरी बस के बीच भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रेयावरम के पास बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे आग लग गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

20 यात्रियों ने बस से निकलकर बचाई अपनी जान

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लगभग 20 यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

CM नायडू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों से स्थिति की समीक्षा की और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और हादसे की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं, मंत्री Nara Lokesh ने भी दुख जताते हुए इसे बेहद पीड़ादायक बताया और कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है तथा घायलों के समुचित इलाज के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से 2 लोगों की मौत; कई घायल

Sunil Gupta

Share
Published by
Sunil Gupta

Recent Posts

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

36 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

3 hours ago