लाइफस्टाइल

डाइट में कर रहे ये गलती? वजन घटाना हो सकता है मुश्किल!

Health:जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब यह जरूरी होता है कि आप केवल एक्सरसाइज ही नहीं करें, बल्कि अपनी डाइट का  भी खास ध्यान रखें। कुछ खाने वाली चीजे ऐसी होते हैं जो आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को वजन घटाने की दौरान में नहीं खाना चाहिए:

1. तले-भुने और फास्ट फूड से दूरी बनाए:
समोसे, पकौड़े, बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज़ जैसी चीजे फैट और कैलोरी से भरपूर होती हैं। ये न केवल वजन बढ़ाती हैं बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी धीरे कर देते हैं।

2. चीनी से बनी चीजें:
कोल्ड ड्रिंक, मिठाइयां, केक, कुकीज और कैंडीज में अधिक चीनी होती है। ये खाली कैलोरी देते हैं और शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती हैं।

3. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड:
चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स और फ्रोज़न आइटम में प्रिजर्वेटिव्स, नमक और अनहेल्दी फैट्स होते हैं, जो वजन कम करने में रुकावट पैदा करते हैं।

4. अधिक मात्रा में सफेद आटा और चावल:
मैदा और सफेद चावल फाइबर से भरे होते हैं और इससे शरीर में ग्लूकोज लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे भूख जल्दी लगती है।

5. अल्कोहल और मीठे ड्रिंक्स:
शराब और पैकेज्ड जूस में छिपी हुई शुगर होती है जो वजन घटाने के प्रोसेस को धीमा कर देती है।

6. अधिक नमक का सेवन करना:
अधिक नमक शरीर में पानी को रोककर रखता है, जिससे सूजन और वजन बढ़ता है। खाने में ठीक मात्रा में नमक का उपयोग करें और प्रोसेस्ड फूड से बचें।

7. फ्लेवर वाले योगर्ट और प्रोटीन बार:
ये हेल्दी दिखते जरूर हैं, लेकिन इनमें छुपी हुई शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग होती है, जो वजन घटाने में मुश्किल डालती है।

8. कैफीन से भरी  मीठी कॉफी:
कैफे स्टाइल की मीठी कॉफी में क्रीम, सिरप और शुगर होती है जो आपकी कैलोरी लिमिट को पार कर देती है। इसके बजाय ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी चुनें।

9. रात को देर से खाना:
रात में देर से खाना खाने से पाचन सही नहीं हो पाता और शरीर फैट स्टोर करने लगता है। कोशिश करें कि रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खा लें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

5 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

11 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

29 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

33 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago