दिल्ली/NCR

गाजियाबाद में बेहटा हाजीपुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार बहन की मौत, भाई घायल

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में रविवार शाम एक दुखद सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कैसे हुई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, धामा एंक्लेव में रहने वाले भाई-बहन ट्यूशन पढ़ने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। बेहटा हाजीपुर गांव के पास तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चालक मौके से फरार

पुलिस ने बताया कि पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं ताकि फरार चालक का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में पिकअप की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

57 seconds ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

31 minutes ago

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…

53 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

1 hour ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago