Police encounter with vehicle thief in Noida
Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र में शनिवार की रात वाहन चोर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी इरफान उर्फ पिंटू घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, रात के समय निम्मी विहार तिराहे सेक्टर 88 पर नियमित चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह तेजी से दादरी मेन रोड की तरफ भागने लगा।
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति का पीछा किया गया तो बाइक सवार ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-88 कट पर खुद को घिरता देखकर मोटरसाइकिल गिराकर पुलिस बल पर जानलेवा हमले की नीयत से फायर किया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान इरफान उर्फ पिंटू पुत्र हबीब, मूल निवासी बेलनबाट थाना कोतवाली देहात जनपद भिंड मध्यप्रदेश, वर्तमान पता नयागांव गेट नंबर 01 के पास थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
घायल बदमाश के कब्जे से 1 देशी तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस और एक कारतूस के साथ-साथ एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 सीजे 1035 बरामद हुई है। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इरफान उर्फ पिंटू एक शातिर किस्म का चोर है जो एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर दो पहिया वाहनों की चोरी करने जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़े- ग्रेटर नोएडा में राहुल गांधी : इस वजह से पहुंचे, पार्टी के कार्यकर्ताओं तक को नहीं थी खबर
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…