Asaduddin Owaisi reply to Pakistani PM threat said don talk nonsense
Asaduddin owaisi : सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भारत को दी गई नई धमकी के जवाब में, एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पड़ोसी देश के नेता को चेतावनी दी कि नई दिल्ली के पास ब्रह्मोस मिसाइल है. उन्होंने शहबाज शरीफ को सलाह दी कि ऐसी बकवास न करें.
भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के तहत 23 अप्रैल को सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था. इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. पाकिस्तान ने लगातार कहा है कि देश में जल प्रवाह को रोकने का कोई भी प्रयास युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा.
ये भी पढ़ें : इधर विधानसभा का सत्र…उधर ठाकुर विधायकों की राजनीतिक गोलबंदी, यूपी में सियासी हलचल के मायने क्या
इस्लामाबाद में एक समारोह में शरीफ ने कहा कि मैं आज दुश्मन को बताना चाहता हूं कि अगर आप हमारा पानी रोकने की धमकी देते हैं, तो यह बात ध्यान में रखें कि आप पाकिस्तान का एक बूंद भी नहीं छीन सकते. उन्होंने आगे कहा कि यदि भारत ने ऐसा कुछ करने का प्रयास किया तो आपको फिर ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आप कान पकड़कर बैठ जाएंगे.
इससे पहले ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की ‘परमाणु’ धमकियों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा निंदनीय है . एआईएमआईएम अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख की भारत के खिलाफ धमकियां और भाषा निंदनीय है. उन्होंने अमेरिकी धरती से ऐसा किया, जिससे यह और भी बदतर हो गया है. इस पर मोदी सरकार की ओर से राजनीतिक प्रतिक्रिया की जरूरत है, न कि केवल विदेश मंत्रालय के बयान की. सरकार को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए और अमेरिका के साथ इस मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहिए.
इससे पहले मंगलवार को अभिनेता-राजनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत और सिंधु संधि पर टिप्पणी पर कड़ी चेतावनी जारी की थी . भुट्टो ने कहा कि सिंधु नदी का रुख मोड़ना पाकिस्तान के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता, खासकर सिंध पर हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधु नदी प्रणाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नियोजित परियोजनाएँ पाकिस्तान की जल सुरक्षा के लिए सीधा खतरा हैं.भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भुट्टो की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी खोपड़ी सनक गई तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…