Categories: Others

इधर विधानसभा का सत्र…उधर ठाकुर विधायकों की राजनीतिक गोलबंदी, यूपी में सियासी हलचल के मायने क्या

UP Thakur politics :  लखनऊ में इस वक्त उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है लेकिन चर्चा एक बैठक की हो रही है. जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. लखनऊ के एक बड़े होटल में पारिवारिक आयोजन के नाम से आयोजित इस बैठक में प्रदेश के 40 विधायक मौजूद थे, जो सभी ठाकुर समाज से संबंधित थे. बैठक का स्वागत बोर्ड भी कुटुंब (परिवार) के नाम से सजाया गया था और  इसे पारिवारिक आयोजन की तरह प्रस्तुत किया गया.

एक मंच पर जुटे ठाकुर समाज के विधायक

सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी ठाकुर समाज के विधायकों को एक मंच पर लाने की कोशिश थी. भाजपा के ठाकुर विधायक और सपा के बागी क्षत्रिय विधायक इस आयोजन में शामिल हुए. यहां तक कि अन्य समाजों के कुछ विधायक भी इस बैठक में उपस्थित थे. इस बैठक में भाग लेने वाले विधायकों में खासतौर से कुंदरकी के विधायक रामवीर सिंह और मुरादाबाद के एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का नाम सामने आ रहा है. इन दोनों नेताओं ने कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाई.

सपा के बागी विधायक भी शामिल

विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज) और अभय सिंह (गोसाईगंज) भी इस बैठक में शामिल हुए. सूत्रों का कहना है कि इन दोनों की भी बैठक के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है. राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को  क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है, खासकर तब जब  यूपी में विधानसभा का सत्र चल रहा है.

ये भी पढ़ें : बिहार महागठबंधन में डिप्टी सीएम पद को लेकर घमासान, मुकेश सहनी की दावेदारी पर सहयोगी दलों ने नकारा

हालांकि,विपक्ष के दूसरे नेताओं ने इस आयोजन से दूरी बनाए रखी. सूत्रों के अनुसार,विपक्षी विधायकों और पूर्व विधायकों को भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इसमें शामिल होने से परहेज किया.

विधानसभा में आयोजन को लेकर चर्चाएं  तेज

बैठक की जो तस्वीर सामने आ रही है उन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि इस आयोजन में भाग लेने वाले विधायकों को भगवान राम की तस्वीर और त्रिशूल जैसे धार्मिक प्रतीक उपहार के रूप में दिए गए थे. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस आयोजन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. भाजपा और सपा के विधायक आपसी बातचीत में इस आयोजन का जिक्र कर रहे हैं और राजनीतिक विशेषज्ञ इस घटनाक्रम को प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ मान रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago