Red Fort Celebration
Red Fort Celebration : 15 अगस्त भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन है । इस दिन 1947 में देश को आजादी मिली थी। हर साल इस मौके पर पूरे देश में जश्न का माहौल होता है। दिल्ली में लालकिले पर होने वाले समारोह में इस दिन काफी लोग जाते हैं।
लालकिले से प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराना और राष्ट्र को संबोधित करना देश-विदेश में करोड़ों लोग देखते हैं। इस मौके पर हजारों लोग वहां मौजूद रहकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनते हैं। लेकिन इतने बड़े आयोजन में पहुंचने के लिए आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी है।
कई लोग सोचते हैं कि समारोह में एंट्री के लिए बस वहां टाइम पर पहुंच जाना ही काफी होता है। लेकिन आपको बता दें वहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त होती है। और हर विजिटर को एंट्री से पहले तय चेकिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ता है।
लालकिले के समारोह में जाने के लिए आपको वैलिड टिकट की जरूरत होगी। यह आप रक्षा मंत्रालय के पोर्टल aamantran.mod.gov.in और e-invitations.mod.gov.in पर जाकर तय फीस चुकाकर ले सकते हैं। अलग-अलग पास के हिसाब से अलग-अलग चार्ज है।
इतना ही नहीं पास के साथ आपको पहचान पत्र ले जाना भी जरूरी है। जिसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई भी सरकारी फोटो आईडी मान्य होती है। चेकिंग प्वाइंट पर यह दस्तावेज दिखाना जरूरी है। वरना एंट्री नहीं मिलेगी।
15 अगस्त का समारोह सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। मगर आसानी से सीट चाहिए तो सुबह 7 तक पहुंचना सही रहेगा। यहां पहुंचन के लिए आप दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के लाल किला और येलो लाइन के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन तक आ सकते हैं जो कि काफी पास हैं।
ये भी पढ़े : 15 अगस्त से FasTag Annual Pass इशू, अप्लाई करते वक्त रखें ये बातों का ध्यान
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…