BJP counter attack on Congress Infiltrator voter reply to the allegations of vote theft Sonia Gandhi
Sonia Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कई सीटों पर विपक्षी नेता घुसपैठी वोटरों की मदद से जीते हैं.
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि वह एक विशेष समुदाय को अपने वोट बैंक के रूप में देखती है. उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली (जहां से राहुल गांधी सांसद हैं),पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर (जहां से टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी सांसद हैं) और उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट (अखिलेश यादव का क्षेत्र) में फर्जी वोटिंग, डुप्लिकेट वोटर्स, फर्जी पते और गलत उम्र के मामलों का हवाला दिया.
भाजपा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के वोटर आईडी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में वोटर लिस्ट में जोड़ा गया था, जबकि वह तब तक भारतीय नागरिक नहीं थीं और उनके पास इटली की नागरिकता थी. मालवीय ने कहा कि 1980 में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में 1 जनवरी, 1980 की कट-ऑफ तारीख के आधार पर संशोधन हुआ था. इसी दौरान सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया, जबकि वह उस समय भारतीय नागरिक नहीं थीं.
उन्होंने आगे कहा कि उस समय गांधी परिवार 1, सफदरजंग रोड पर रहता था,जो कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आधिकारिक आवास था. उस पते पर पहले केवल इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी और मेनका गांधी ही वोटर लिस्ट में थे. लेकिन 1980 में सोनिया गांधी का नाम भी जोड़ दिया गया. 1982 में विवाद के बाद उनका नाम हटाया गया लेकिन 1983 में फिर से शामिल कर लिया गया. मालवीय ने आरोप लगाया कि अगर यह खुल्लम-खुल्ला चुनावी अनियमितता नहीं है, तो फिर क्या है?
ये भी पढ़ें : बिहार में मतदाता सूची संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी,कहा- मतदाता के अनुकूल है दस्तावेजों का विस्तार
गौरतलब है कि 7 अगस्त को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि देश में करीब एक करोड़ रहस्यमयी वोटर हैं, सीसीटीवी फुटेज नष्ट की जा रही है,फर्जी वोटर मौजूद हैं और चुनाव आयोग मतदाता संबंधी डेटा साझा करने से इनकार कर रहा है. राहुल गांधी ने विशेष रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी अनियमितताओं की बात कही थी.
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…