rajasthan politics
Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में जैसलमेर बस हादसे के घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और हादसे की जांच व पीड़ितों के लिए अधिक मुआवजे की मांग की है। चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी भी ली।
परिजनों से मिलने के पश्चात गहलोत ने बताया कि परिजन परेशान हैं कि उन्हें कोई बताने वाला नहीं है कि DNA टेस्ट कब पूरा हो जाएगा और इस बात से वो लोग बहुत आक्रोशित हैं, वो मांग कर रहे हैं कि बॉडी दो हमारी, मालूम नहीं कौन सी बॉडी हमारी है, तो DNA टेस्ट से मालूम होगा वो टेस्ट जल्द से जल्द होना चाहिए ये उनकी मांग है।
गहलोत ने बताया कि उन्होंने इस हादसे में मुआवजा जारी करने एवं परिजनों से परिवार का बेहतर संपर्क स्थापित करने के संबंध में फोन पर बात की है। पूर्व CM गेहलोत ने जोधपुर प्रशासन के संबंधित अधिकारियों की भी सर्किट हाउस में बैठक ली।इतना भीषण हादसा क्यों हुआ हादसे की वजह क्या है इसकी जांच की मांग भी पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने की है, उन्होंने कहा कि इस हादसे के कारण के बारे में अलग- अलग बातें सामने आ रही हैं तथा कहा कि अगर जांच नहीं करेंगे तो आगे और घटनाएं हो सकती हैं। सरकार को आगे आकर के जांच करवानी चाहिए पूरी परिस्थितियों में कैसी गाड़ी कहां से आई, फिटेनस का सेर्टिफिकेट किसने दिया? ये तमाम बातें मालूम पड़नी चाहिए सरकार को भी ताकि आगे ऐसी घटना न हो।
वहीं पीड़ितों के मुआवजे को लेकर गहलोत ने कहा अभी मुआवजे की घोषणा भी नहीं हुई है, सिर्फ़ पीएम रिलीफ फंड के दो लाख रुपए की घोषणा हुई है और CM भजनलाल शर्मा से अधिक से अधिक रिलीफ पैकेज देने की मांग की है। अविलंब मुख्यमंत्री को चाहिए मैक्सिमम पैकेज घायलों व मृतकों के परिवारों को दिया जाए, क्यंकि बस में बैठने वालों की गलती नहीं थी, इनको मैक्सिमम मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह, बाड़मेर-जैसलमेर सासंद उम्मेदाराम बेनीवाल व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…