महाराष्ट्र

“ट्रेन में चीख, स्टेशन पर चमत्कार: डॉक्टर दोस्त की वीडियो कॉल पर युवक ने कराई डिलीवरी, वीडियो वायरल

Mumbai News: मुंबई की लोकल ट्रेन में बीती रात एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने इंसानियत और हिम्मत दोनों की मिसाल पेश की। आधी रात को चलती ट्रेन में एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा उठी, और जब मदद के सारे रास्ते बंद दिखे तब एक आम युवक ने असंभव को संभव कर दिखाया। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 12:40 बजे की है। विकास दिलीप बेद्रे नामक युवक गोरेगांव से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। ट्रेन जैसे ही राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी डिब्बे में बैठी एक गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। महिला को तेज़ दर्द उठा और वह कराहने लगी।

इंसानियत की असली परिभाषा

ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। तभी विकास ने बिना देर किए सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन की चेन पुलिंग की और उसे राम मंदिर स्टेशन पर रुकवा दिया। लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि स्टेशन पर कोई मेडिकल सुविधा या एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विकास ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तुरंत अपनी डॉक्टर दोस्त डॉ. देविका देशमुख को फोन किया और पूरी स्थिति बताई। डॉ. देविका ने तुरंत वीडियो कॉल शुरू किया और महिला की हालत देखकर विकास को एक-एक स्टेप में गाइड करने लगीं।

युवक बना मददगार

डॉक्टर की दिशा-निर्देशों के अनुसार विकास ने पूरी प्रक्रिया को बेहद शांत दिमाग से संभाला। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही उन्होंने महिला की सफल डिलीवरी कराई। कुछ ही देर बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आसपास मौजूद यात्रियों ने भी तौलिए और पानी जैसी ज़रूरी मदद पहुंचाई। डिलीवरी के बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई, और मां-बच्चे को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर सराहा

इस मानवीय कार्य के बाद सोशल मीडिया पर विकास दिलीप बेद्रे और डॉ. देविका देशमुख की जमकर सराहना हो रही है। लोग दोनों को ‘मॉडर्न डे हीरो’ कहकर सम्मानित कर रहे हैं। विकास ने बताया- “पहली बार ऐसा कुछ किया था, बहुत डर लग रहा था। लेकिन डॉक्टर दोस्त के गाइड करने से हिम्मत आई और सबसे बड़ी राहत ये रही कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।” मुंबई लोकल ट्रेन में हुई यह अनोखी डिलीवरी अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। जहां एक आम युवक ने इंसानियत की असली परिभाषा लिख दी।

ये भी पढ़े:  शहबाज शरीफ के सामने ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, “मेरे बहुत अच्छे मित्र…..”

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago