Asia Cup Final IND vs PAK
Asia Cup Final IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का रोमांचक फाइनल रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। इसलिए यह मुकाबला केवल ट्रॉफी जीतने के लिए नहीं, बल्कि देशभक्ति और प्रतिष्ठा की लड़ाई भी साबित होगा।
भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगी। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पहले भी दोनों टीमों के बीच कई ऐतिहासिक भिड़ंतों का गवाह रह चुका है।
फैन्स इस हाई-वोल्टेज मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं। वहीं, डिजिटल दर्शकों के लिए Sony LIV और FanCode ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी और प्रभावशाली गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। वहीं, पाकिस्तान ने सुपर-4 में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम इस बार फाइनल में अपनी पिछली कमजोरियों को भूलकर नया इतिहास रचने उतरेगी।
भारत –
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान –
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…