Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025 : सनातन धर्म में करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत किया जाता है। सुहागिन महिलाएं इस दिन पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चंद्रोदय के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत का समापन करती हैं।
पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे होगा। इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 42 मिनट पर होगा। पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 29 मिनट तक है।
इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होने और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहने का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि यह पर्व दांपत्य संबंधों को मजबूत करता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देता है। इसीलिए विवाहित स्त्रियाँ पूरे श्रद्धा भाव से इस दिन का इंतजार करती हैं।
ये भी पढ़े – Navratri 2025 : नवरात्रि के पांचवें दिन ऐसे करें स्कंदमाता की पूजा, संतान से जुड़ी मुश्किलें होंगी दूर
करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) की शुरुआत सरगी से होती है। परंपरा के अनुसार, सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को सरगी देती हैं, जिसमें फल, मिठाई और अन्य व्यंजन शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां पार्वती ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। सरगी ग्रहण करने के बाद ही महिलाएं निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं और चंद्रमा के दर्शन तक व्रत रखती हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…