Breaking

असम में आज नई सरकार का गठन, हिमंता संग चार विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

असम में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह भव्य समारोह सुबह 11:40 बजे शुरू होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

चार नेता आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ चार अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना राज्य के लिए गौरव की बात है।

एनडीए सहयोगियों को भी मिली जगह

अतुल बोरा असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष हैं, जबकि चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से विधायक हैं। दोनों नेता पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। अजंता नियोग ने भी पूर्व सरकार में मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभाई थी। वहीं रामेश्वर तेली केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं और इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य की राजनीति में सक्रिय वापसी की है।

रंजीत दास होंगे विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी घोषणा की कि विधायक रंजीत दास को असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार राज्य के विकास और समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात गुवाहाटी पहुंच गए। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हिमंता बिस्वा सरमा और बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी के दौरे को बताया ऐतिहासिक

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरा राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए सरकार बनने जा रही है और यह असम के विकास की दिशा में अहम कदम है।

समारोह में शामिल होंगी कई बड़ी हस्तियां

शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योग जगत की हस्तियां, धार्मिक प्रमुख, बीजेपी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल
शिवराज सिंह चौहान
ललन सिंह
ज्योतिरादित्य सिंधिया
चिराग पासवान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

ये भी पढ़ें: 12 May 2026 Rashifal: मंगलवार को किन राशियों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Deepika Gupta

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

59 seconds ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

7 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago