Assam Politics
Assam Politics: राहुल गांधी के बयान से चढ़ा राज्य का सियासी पारा हाई है। कांग्रेस नेता ने जहां चायगांव में हुई एक बैठक में राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनता हिमंत बिस्वा सरमा को जल्द ही पूरे परिवार समेत जेल में डाल देगी। जिसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उन पर पलटवार किया है।
दरअसल, कांग्रेस नेता ने बैठक में कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ जहां आरएसएस की नफरत और हिंसा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का सत्य और (Assam Politics) अहिंसा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि असम के मुख्यमंत्री खुद को राजा समझते हैं, लेकिन वह जल्द ही जेल में होंगे। वहीं मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ वही दिखाती है जो अंबानी, अडानी और प्रधानमंत्री कहते हैं।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भी छात्रों के बैठने की व्यवस्था में होगा बदलाव! शिक्षा मंत्री को भेजा गया पत्र
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री खुद को मुख्यमंत्री नहीं, असम का राजा समझते हैं। असम का राजा आपका धन और आपकी जमीन 24 घंटे कभी अडानी को कहीं अंबानी को देने में लगे हुए हैं।” राहुल गांधी ने कहा कि, “अगर आप अच्छी तरह से उनकी आवाज सुनोगे तो, तो आपको पता लगेगा कि आवाज के पीछे डर है।” मुख्यमंत्री सरमा पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “वो जानते हैं कि एक दिन कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें पकड़कर जेल में डाल देंगें। उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, उनके परिवार ने जो भ्रष्टाचार किया है, कभी ना कभी उनका हिसाब उन्हें असम की जनता को देना पड़ेगा।”
यह भी देखें: Noida Authority Land Scam: NOIDA अथॉरिटी का बड़ा खेल, आश्रम की ज़मीन पर बिल्डर की मनमानी! |
वहीं, अब असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भावना और राजनीतिक प्रतिशोध (Assam Politics) की भावना बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (x) पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि, “राहुल गांधी भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।” राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सरमा ने कहा कि असम की मेहमाननवाजी का आनंद लीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केवल मुझे जेल भेजने की बात कहने के लिए राहुल गांधी असम आए हैं।”
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…