मनोरंजन

‘Janaki vs State of Kerala’ को मिली CBFC से मंजूरी, अब इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

Janaki vs State of Kerala : केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार (16 जुलाई) को सुरेश गोपी अभिनीत फिल्म ‘जेएसके – जानकी बनाम केरल राज्य’ के निर्माताओं द्वारा दायर रिट याचिका को बंद कर दिया. कोर्ट का यह फैसला 11 जुलाई को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा यू/ए प्रमाण पत्र देने बाद आया है. फिल्म के प्रोडक्शन और सीबीएफसी के बीच कानूनी झगड़ा मुख्य पात्र ‘जानकी’ के नाम को लेकर था, जो एक बलात्कार पीड़िता है. सीबीएफसी ने फिल्म का टाइटल बदलकर ‘जानकी वी’ करने का सुझाव दिया था, जिस पर प्रोडक्शन ने अपनी सहमति दे दी।

CBFC से फिल्म को मिली मंजूरी

मामले की सुनवाई कर रहें न्यायमूर्ति एन. नागरेश ने कहा कि यह जानकारी दी गई  है कि याचिकाकर्ता ने फिल्म का संशोधित संस्करण प्रस्तुत किया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 11/07/2025 को प्रमाण पत्र जारी किया है। जिससे याचिकाकर्ता की शिकायत अब दूर हो गई है। न्यायालय ने मौखिक रूप से कहा कि वह दर्शकों को इस फिल्म के खिलाफ उपभोक्ता अदालत जाने से रोकने के लिए एक सुरक्षात्मक टिप्पणी भी दे रहा है.

ये भी पढ़ें : लैंग्वेज कंट्रोवर्सी पर अभिनेता आशुतोष राणा का बड़ा बयान, जानें क्या है हिंदी-मराठी भाषा विवाद?

क्या थी कानूनी अड़चन

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि फिल्म के पुराने नाम के साथ फिल्म का टीजर और विज्ञापन सामग्री जारी करने से कुछ कानूनी जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि उन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए जिनमें फिल्म के संशोधित संस्करण को अब सेंसर प्रमाणपत्र दिया जा रहा है,यह घोषित किया जाता है कि याचिकाकर्ता द्वारा पुराने नाम के साथ सामग्री/टीजर का उपयोग करने से कानूनी रूप से याचिकाकर्ता पर किसी भी तरह से प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा और इस संबंध में याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दावा स्वीकार्य नहीं होगा ।

17 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब ये  फिल्म कल (17 जुलाई) सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले सीबीएफसी ने न्यायालय को बताया था कि वह 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म को प्रमाणित करने के लिए तैयार है, लेकिन शर्त है कि  निर्माता टाइटल  में ‘जानकी’ नाम बदल दें और नाम को म्यूट कर दें. फिल्म में 96 कट लगाने का सुझाव भी दिया गया था।  जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने नाम बदलकर ‘जानकी वी.’ या  ‘वी. जानकी’ रखने पर सहमति जताई ।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago