नोएडा

नोएडा में दहेज लोभियों ने ले ली एक और महिला की जान, मोटर साइकिल मांगते रहे आरोपी…

Noida News : हमारे देश में दहेज के चलते कई महिलाएं जान गवा रही है। दहेजी लोभी इतने लालची होते हैं कि उनको कुछ नहीं दिखता सीवा पैसे और धन के। इन्हीं लोगों का शिकार बन रही बहन बेटियों की गलती सिर्फ इतनी होती है कि वह इनकी मांगे पूरी नहीं कर पाती है। घर में माता-पिता के ऊपर दहेज देने का प्रेशर और दूसरी तरफ अपने परिवार जिनके लिए वह सब कुछ सहने को तैयार रहती हैं लेकिन इन सब के बावजूद भी दहेज लोभी उसकी एक नहीं सुनते हैं। एक ऐसा ही दहेज हत्या (Dowry death) का मामला ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसमें दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने थाने में पति समेत पूरे परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में सलीम सैफी ने बताया कि वह विजयनगर गाजियाबाद के निवासी है। करीब दो साल पहले उनकी बेटी मनीषा की शादी बादलपुर के निवासी रियाजुद्दीन पुत्र सलीमुद्दीन के साथ हुई थी। इस शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा पैसा खर्च कर दिया था। यह रिश्ता हुसना निवासी गाजियाबाद ने कराया था। लेकिन इसके बावजूद भी बेटी के ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे। मनीषा का पति रियाजुददीन, ससुर सलीमुद्दीन सास वरिसा, ननद नेहा, रियाज का ताऊ शाहबुददीन और देवर शकील ताने देते थे कि उनका बेटा डॉक्टर है, दहेज में कुछ नहीं दिया है, जब तक मोटर साइकिल नहीं मिलेगी तब तक परेशान करते रहेंगे। सभी लोग आए दिन उनकी मनीषा को प्रताड़ित करते रहते थे।

दूसरी शादी के बाद दहेज का लालच

मनीषा ने इसके बारे में दो मामले गाजियाबाद न्यायालय में दायर किए थे, जिसमें फैसले के आधार पर दोनों फिर से एक साथ रहने लगे। कुछ दिनों बाद यह पता लगा कि रियाजुद्दीन पहले ही एक शादी कर चुका है। पिता का आरोप है कि सभी ने मिलकर शादी धोखाधड़ी से कराई थी। कुछ दिन से रियाजुद्दीन और उसके परिवार वाले मनीषा को बहुत परेशान कर रहे थे। रियाजुद्दीन मनीषा को मारने की धमकी देता था। वह यह भी कहता था कि मैं डॉक्टर ही मुझे पता है कि किस तरीके से मारना है। जिसके बाद मनीषा की 10 जुलाई 2025 को हत्या कर दी गई।

पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं पति रियाज उर्फ रियाजुद्दीन, ससुर सलीमुद्दीन, सास वरिसा, ननद नेहा, ताऊ शाहबुद्दीन, देवर शकील के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़े- नोएडा में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर बवाल : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago