उत्तर प्रदेश

खतरे के निशान के करीबा पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर, काशी के लोगों की बढ़ीं धड़कनें

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को तो गंगा का पानी अस्सी घाट पर पहुंच गया जिसमें सुबह-ए-बनारस मंच का ज्यादातर हिस्सा डूब गया था। वहीं, शीतला माता का विग्रह और मंदिर भी पूरी तरह से डूब गया। गंगा के जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस ने मोटरबोट पर आरती देखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस चौकी तक पानी पहुंच चुका है।

लगातार बढ़ रहा जलस्तर

फिलहाल वाराणसी में गंगा का जलस्तर 68.4 मीटर बताया जा रहा है, यहां 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अब इसके अलावा सहायक नदी वरुणा में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, इस कारण रिहायशी क्षेत्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में ही गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण काशी के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: “राहुल गांधी भूल गए कि वो खुद…” कांग्रेस नेता के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

बता दें कि वाराणसी में वरुणा के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सबसे ज्यादा रिहायशी क्षेत्र (Varanasi News) के लोग प्रभावित होते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले 2 से 3 दिन वाराणसी के वरुणा तटवर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यही वजह है कि NDRF के साथ-साथ जिला प्रशासन भी बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट मोड पर है।

यह भी देखें: Noida Land Scam Exposed नोएडा में जमीन घोटाला EXPOSED, महर्षि ट्रस्ट को लेकर बड़ा खुलासा | UP News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

5 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago