‘फांसी घर’ होगा अतीक के बेटे अली अहमद अगला ठिकाना, नैनी जेल में 24 घंटे रखी जाएगी पैनी नजर, इस वजह से हुआ एक्शन

Prayagraj News : अतीक की मौत के बाद भी परिवार वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कोई जमीन कब्जाने में लगे हुए हैं तो कोई कुछ ऐसे में अब अतीक के बेटे की ही मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले जेल में बंद अतीक के बेटे अली अहमद के पास से पुलिस को कुछ नगदी बरामद हुआ था। ये पैसा जेल के अंदर कैसे पहुंचा इसके लिए जेल वार्डन और जेलर दोनों ही सस्पेंड हो गए थे। इसके बाद अब अली को लेकर जेल में सख्त रुख अपनाया जा रहा है। अली को नैनी जेल के 'फांसी घर' में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां अली पर 24 घंटे हाई सिक्योरिटी बैरक में निगरानी रखी जाएगी। इस घटना के बाद से अली की काफी डर गया है। 

हाई सिक्योरिटी सेल में भेजा

केंद्रीय कारागार में कई साल से बंद माफिया अतीक अहमद का बेकैश बरामद होने के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती करते हुए अली अहमद को हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट करने का फैसला किया है। बताया जाता है कि यह हाई सिक्योरिटी सेल दूसरी बैरकों से काफी दूर है। इसे 'फांसी घर' वाली बैरक भी कहा जाता है। इसकी सुरक्षा की बात करें तो इसके पूरे रास्ते में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और यहां पर चार सुरक्षाकर्मी और कुछ नंबरदारों की ड्यूटी 24 घंटे रहती है।

क्यों हुआ एक्शन?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अचानक अली के कमरे की तलाशी ली गई जिसमें 1100 रुपये की राशि मिली। यह घटना जेल प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई क्योंकि हाई सिक्योरिटी वार्ड में इस तरह की वस्तुओं का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था में खामी को दर्शाता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा मामला संदिग्ध है और इसकी गहरी जांच की जा रही है। वर्तमान में इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच चल रही है। जेल प्रशासन यह जानने की कोशिश कर रहा है कि अली के पास यह नकदी कैसे पहुंची और इसमें किसकी भूमिका हो सकती है। माफिया अतीक अहमद का यह बेटा लंबे समय से न्यायिक हिरासत में है और उसकी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहती है।

डिप्टी जेलर और वार्डन और वार्डन

केंद्रीय कारागार में कई साल से बंद माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद के पास से नगदी बरामद होने पर पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात महिला डिप्टी जेलर कांति देवी और वार्डन संजय द्विवेदी को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अली से बीते कई सालों से कोई मिलने नहीं आता है। कभी-कभी उसके वकील उससे मिलने आते हैं। ऐसे में उसके पास नगदी कैसे पहुंची इसकी जानकारी होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago