Categories: Others

गाजियाबाद में कारोबारी से 8 करोड़ की धोखाधड़ी, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ghaziabad News : आजकल ठगों के जाल में फंसने के बाद लोग लाखों रुपये गवा रहे हैं। ऐसे में ताजा मामला कविनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसमें साझेदारी के नाम पर एक कारोबारी के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कविनगर निवासी अनुपम मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में बृजेश अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार चौधरी, विजय कुमार, अंजू गुप्ता और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इस घटना ने स्थानीय कारोबारी समुदाय में हड़कंप मचा दिया है।

कैसे हुई थी धोखाधड़ी

पुलिस को दी शिकायत में अनुपम मित्तल ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के साथ मिलकर कान्हा फोर्ज कंपनी शुरू की थी, जो धातु की ढलाई का काम करती थी। साझेदारी के तहत कारोबार शुरू हुआ, लेकिन बाद में आरोपियों ने उनकी जानकारी के बिना 50 फीसदी हिस्सेदारी कुंज फोर्जिंग नामक दूसरी कंपनी को हस्तांतरित कर दी। इसके चलते अनुपम मित्तल को साझेदारी से अलग होने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि साझेदारी के समझौते के तहत उन्हें 8.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था, लेकिन आरोपियों ने केवल 2.40 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा, कंपनी के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन को भी आरोपियों ने दूसरी फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिया, जिससे अनुपम मित्तल को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए कविनगर पुलिस ने अनुपम मित्तल की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago