Ghaziabad: मुरादनगर थाने के बाहर युवक की हत्या, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड जानें क्या है पूरा मामला

Ghaziabad: मुरादनगर थाना क्षेत्र से बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। थाने के ठीक सामने 35 वर्षीय युवक रवि शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अजय चौधरी और मोंटी मौके से फरार हो गए. रवि को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्या हुआ था घटनास्थल पर?

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे रवि शर्मा अपने गांव मिल्क रावली में कार निकाल रहे थे, तभी अजय चौधरी और मोंटी से कार हटाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि अजय ने अपने साथियों के साथ रवि के घर पर हमला कर दिया और फायरिंग की। इस हमले की शिकायत दर्ज कराने के लिए रवि शर्मा अपने भाई विकास शर्मा के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। लेकिन थाने के गेट पर ही पहले से घात लगाए बैठे अजय और मोंटी ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर रवि को मौत के घाट उतार दिया।

15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय चौधरी पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। करीब छह महीने पहले उसे एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था और वह महज 15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। गांव में हाल ही में हुए विवाद के बाद उसने हत्या की यह साजिश रची।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं। घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।

पुलिस पर गिरी गाज

वहीं मुरादनगर थाने के बाहर इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर सक्रिय नहीं दिखा। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तोमर, रात्रि अधिकारी सूबे सिंह और बीपीओ मोहित सिंह को निलंबित कर दिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच में पाया गया कि थाने के गेट पर पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई। आरोपी पहले भी अपराधी रहा है। पुलिस की कार्रवाई तेज की गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

6 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

25 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

44 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago