CM rekha gupta
Attack on CM : दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की खबर सामने आई है। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय सीएम जन सुनवाई कर रही थी। उसी समय एक शख्स अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा। इस दौरान उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है।
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने भी बताया कि जन सुनवाई के बहाने एक शख्स सीएम गुप्ता के पास पहुंचा। उसने पहले सीएम को कुछ कागज दिया, फिर चिल्लाने लगा और थप्पड़ मार दिया।
दिल्ली सीएम पर हमले करने वाले आरोपी शख्स की उम्र 35 साल बताई जा रही है। दिल्ली बीजेपी ने इस घटना की निंदा की है. बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि रेखा गुप्ता पर हमले की यह कोशिश जन सुनवाई को डीरेल करने की मंशा से की गई है।
ये भी पढ़े : Health Tips : अच्छी सेहत के लिए आप भी करते है एक्सट्रा विटामिन D का उपयोग, दिल और किडनी को सबसे बड़ा खतरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…