जॉब एंड एजुकेशन

मालवीय नगर से द्वारका तक फैली दहशत, स्कूलों में बम खोजने उतरी पुलिस

Bomb Threat : दिल्ली के कई स्कूलों को पिछले कुछ महीनों से निरंतर बम धमकी ईमेल मिल रहे हैं, जिससे शिक्षा क्षेत्र में तनाव और सतर्कता का माहौल बन चुका है। आज सुबह ही मालवीय नगर, करोल बाग, हौज रानी और प्रसाद नगर में कम से कम पचास से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है ।

पहले भी कई स्कूल में मिली थी धमकी

रिपोर्ट्स के अनुसार दो दिन पहले तीस से अधिक स्कूलों को धमकी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन स्कूलों को खाली कराया और बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड और अन्य संबंधित दलों द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया था।

साइबर अपराध इकाइयां जांच में जुटी

इन घटनाओं की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकती है कि व्यक्तिगत संस्थानों तक सीमित न रहकर, यह लहर दिल्ली-एनसीआर के विविध स्कूलों में फैली हुई है। साइबर अपराध इकाइयां धमकी भेजने वाले ईमेल की जांच में लगी हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या ये धमकियां किसी बड़े नेटवर्क से संचालित की जा रही हैं।

जांच में कुछ नहीं मिला

वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए पुलिस, साइबर फॉरेंसिक टीम, और फायर विभाग के अलावा बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग यूनिट और एम्बुलेंस व फायर टेंडर को तैनात किया गया था। हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।

16 जुलाई को भी आई थी ईमेल

पहले भी 16 जुलाई को दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की ईमेल मिली थी। 16 जुलाई को पांच स्कूलों को बम की धमकियां दी गई थी,  जो द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास में हैं। हैरानी की बात यह है कि ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं।

ये भी पढ़ेCM रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी

छात्र और परिवार भयभीत

छात्र और परिवार के सदस्य बहुत भयभीत हैं, आशंका है कि यदि सुरक्षा जारी नहीं रही, तो शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago