Breaking

अयोध्या में आज संतों की बड़ी बैठक, राम मंदिर ट्रस्ट समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Ram Mandir dONATION Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे संत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। मणिराम दास छावनी परिसर में होने वाली इस बैठक में अयोध्या के प्रमुख साधु-संत और महंतों के साथ विश्व हिंदू परिषद (VHP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। बैठक को राम मंदिर और अयोध्या से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में 250 से 300 संतों के पहुंचने की उम्मीद

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में करीब 250 से 300 संतों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की हालिया घटना के बाद श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने और अयोध्या की छवि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल बताए जा रहे हैं।

अयोध्या और राम मंदिर को लेकर हाल के दिनों में सामने आए घटनाक्रमों के बीच संतों की इस बैठक को धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी भी हो सकते हैं शामिल

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संयुक्त महासचिव डॉ. कृष्ण गोपाल और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी के बैठक में शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल, प्रांत प्रचार प्रमुख गंगा और सह-प्रांत प्रचारक मनोज कांत पहले से अयोध्या में मौजूद बताए जा रहे हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट के मुद्दों पर संतों से राय लेने की तैयारी

सूत्रों की मानें तो बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हालिया मामलों पर संत समाज की राय को प्रमुखता दी जा सकती है। कुछ संत अब तक उठाए गए कदमों के समर्थन में अपनी बात रख सकते हैं।

वहीं, ट्रस्ट की ओर से गठित नई धार्मिक समिति में कुछ ऐसे संतों को भी स्थान दिया गया है, जो पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। इसे संत समाज के साथ संवाद को मजबूत करने और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

चंपत राय के समर्थन में सामने आ सकते हैं संत

सूत्रों के मुताबिक, VHP और RSS की ओर से अयोध्या के संतों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रति संत समाज का समर्थन मजबूत करने और अधिक से अधिक संतों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हो सकती है।

वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि बैठक के दौरान कुछ संत राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समर्थन में अपनी राय सार्वजनिक रूप से रख सकते हैं। हालांकि, बैठक में अंतिम रूप से किन मुद्दों पर सहमति बनती है, यह चर्चा के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पथराव में 2 ACP समेत 5 घायल

Deepika Gupta

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago