कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन आज भी जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इस बीच, मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनज़र दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन भी 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। राजीव चौक, पटेल चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस समेत कुल 16 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से यात्रियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इन स्टेशनों पर न तो यात्रियों की एंट्री होगी और न ही एग्जिट की अनुमति होगी। डीएमआरसी के अनुसार, ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बुधवार सुबह जंतर-मंतर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की, इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और लाठीचार्ज भी किया गया। इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कल दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के बाहर प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई की। इंटरनेट बंद कर दिया गया। लोगों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया और फिर भी, आज सुबह जंतर-मंतर का नज़ारा कुछ ऐसा है।"
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…