उत्तर प्रदेश

अयोध्या में फिर चमकेगा इतिहास: ‘26 लाख दीपों का सागर’, बनेगे दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

UP News: अयोध्या एक बार फिर रोशनी के समंदर में नहाने को तैयार है। इस बार का दीपोत्सव न सिर्फ भव्य होगा, बल्कि इतिहास रचने वाला भी। रामनगरी में दीपोत्सव-2025 ऐसा आयोजन बनने जा रहा है, जिसे देखने के बाद दुनिया भी कहेगी “जय श्रीराम, ये तो रिकॉर्ड है”। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने की पूरी कमर कस ली है। इस बार एक नहीं, बल्कि दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अयोध्या के नाम होने जा रहे हैं। पहला रिकॉर्ड 26 लाख 11 हजार 101 दीपों को एक साथ प्रज्वलित कर बनाया जाएगा, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती के दौरान 2100 दीपदान से दर्ज होगा। सरयू तट पर होने वाली आरती में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थी और सैकड़ों वालंटियर्स शामिल होंगे जो इस आध्यात्मिक क्षण को और भव्य बनाएंगे।

तकनीक और परंपरा का संगम

इस बार का दीपोत्सव केवल पारंपरिक नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से भी अत्याधुनिक होगा। कार्यक्रम में 1100 ड्रोन आसमान में उड़ान भरेंगे और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी 10 अद्भुत आकृतियों को आकाश में उकेरेंगे। यह नज़ारा अयोध्या के इतिहास में पहली बार होगा। भीड़ प्रबंधन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। AI कैमरे भीड़ का “हेड काउंट” करेंगे ताकि सुरक्षा और व्यवस्था दोनों बेहतरीन बनी रहे।

साथ ही, स्थानीय उत्पादों और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक विशाल प्रदर्शनी भी आयोजित होगी, जिसमें स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी (One District One Product) और संस्कृति विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां अयोध्या की पारंपरिक कलाओं और उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी नई पहचान मिलेगी।

इस बार दोगुनी चमक

दीपोत्सव का यह नौवां संस्करण होगा। हर साल यूपी सरकार पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास बनाती है, लेकिन इस बार तैयारी कहीं ज़्यादा बड़ी है। अब तक रिकॉर्ड केवल दीयों की संख्या के आधार पर बनते थे, मगर इस बार ‘दीपदान’ को भी इसमें शामिल किया गया है। राज्य पर्यटन और संस्कृति विभाग लगातार बैठकों के जरिए आयोजन की हर डिटेल पर नज़र रखे हुए है। अयोध्या के घाटों से लेकर आसमान तक, सब कुछ राममय होने जा रहा है।

इस बार दीपोत्सव सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि आस्था, नवाचार और विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक चमक का उत्सव होगा जहां हर दीया कहेगा, “राम की नगरी में फिर जगा इतिहास”।

ये भी पढ़े:  पाकिस्तान-तालिबान के बीच भिड़ंत, रातभर गूंजती रहीं गोलियों की आवाज, चौकियां तबाह, टैंक उड़ाया गया

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago