बिहार चुनाव

Bihar Election 2025: योगी के बिहार दौरे पर बवाल, भड़के पप्पू यादव ने दी नसीहत.. ये नफरत की भूमि नहीं..

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि योगी के इस दौरे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि NDA की मुश्किलें और बढ़ने वाली है।

मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार नफरत की भूमि नहीं है यह गुरु गोविंद, महात्मा बुद्ध, लोहिया, जेपी, महात्मा गांधी, बाल्मीकि, राष्ट्रकवि दिनकर, विद्यापति और राजेंद्र बाबू की धरती है, जो शांति और प्रगति का प्रतीक है।

पप्पू यादव ने योगी को दी नसीहत


उन्होंने कहा कि योगी जी को समझना चाहिए था कि बिहार नफरत की भूमि नहीं, शांति की भूमि है। महागठबंधन में RJD और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने गठबंधन को मजबूत करने का काम करती है और उसे सम्मान देती है। उन्होंने बताया कि गठबंधन की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं और, "हम दो कदम पीछे हटकर गठबंधन को मजबूत करने के लिए तैयार हैं जिन्हें CM बनना है, उन्हें अहंकार छोड़ना होगा हम सम्मान देने को तैयार हैं।

सीट बंटवारे को लेकर भी बोले पप्पू यादव


सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर पप्पू यादव ने कहा कि वह नाराज नहीं हैं और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पप्पू यादव ने कांग्रेस को बिहार में मजबूत करने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कहे कि पप्पू यादव कोहिनूर है, तो बिहार एक तरफ हो जाएगा राहुल गांधी बस हमें आशीर्वाद दे दें। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान मची हुई है NDA में कोई दिल्ली जा रहा है तो कोई नाराज होकर बैठा है।

CM फेस को लेकर भी बोले पप्पू यादव

CM चेहरे को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि NDA भी बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है, लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं पूछ रहा। उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है, लेकिन चुनाव बाद क्या होगा, सभी को पता है ख़ुद अमित शाह ने भी इसके संकेत दिए थे।
कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची पर पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और जल्द ही कांग्रेस की लिस्ट जारी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- अनंत, धूमल और अमरेंद्र… नीतीश ने बाहुबलियों को दिया मौक़ा, कई विधायकों के काटे टिकट…

https://newsindia24x7.tv/state/bihar-election-2025-jdu-first-list-20087/
Wafa Abbas

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

58 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago