Breaking

आजमगढ़ में 5 हत्याओं से सनसनी, पूजा कराने आए 2 पंडित और मां-बेटे की भी हुई मौत

Azamgarh 5 murders case: आजमगढ़ में मंगलवार देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पत्नी और दो पंडितों को गोली मारने के बाद आरोपी ने अपने ही तीन बच्चों को बंधक बना लिया और पुलिस से बचने की कोशिश की। भागते वक्त एनकाउंटर में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। इस दौरान उसके बेटे को भी गोली लगी थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घर में पूजा को लेकर भड़का था अरविंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद सिंह के घर में तीन-चार दिनों से पूजा चल रही थी। मंगलवार शाम करीब 6-7 बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। उस वक्त घर में तीन पंडित, उसकी पत्नी बबीता और बच्चे मौजूद थे। पूजा देखकर अरविंद ने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद उनका आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच बहस शुरू हो गई।

लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग, पत्नी और दो पंडितों की मौत

आरोप है कि विवाद के दौरान अरविंद सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी पत्नी बबीता और दो पंडित घायल हो गए। कुछ देर बाद तीनों ने दम तोड़ दिया। फायरिंग होते ही पूजा में शामिल अन्य पंडित मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई की हत्या के बाद तनाव में था अरविंद

बताया जा रहा है कि अरविंद के बड़े भाई गुड्डू सिंह की कई साल पहले आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से अरविंद तनाव में रहने लगा था। उसकी पत्नी शांतिपाठ समेत अन्य पूजा कराना चाहती थीं, जिसका अरविंद विरोध कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: फर्नीचर फैक्ट्री चोरी का पर्दाफाश! समस्तीपुर पुलिस ने आजमगढ़ से दबोचे दो शातिर चोर

आजमगढ़ में ऑपरेशन लंगड़ा जारी, विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, 2 घायल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स: भारत की शानदार शुरुआत, बैक टू बैक दो मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 minutes ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

33 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

59 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago