Shalimar Bagh Demolition Action: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में देर रात प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत मैक्स हॉस्पिटल रोड और आसपास बने अवैध ढांचों को हटाने के लिए डिमोलिशन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आधी रात के बाद हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी सड़क को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन अभियान चलाया जा चुका है। हालांकि, इस बार कार्रवाई रात के अंधेरे में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच की गई। लोगों का कहना है कि उन्हें संभलने या सामान हटाने तक का मौका नहीं मिला। अभियान के दौरान कई छोटे-बड़े ढांचे और मकानों के कुछ हिस्से भी ढहा दिए गए।
डिमोलिशन की जानकारी मिलते ही AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई मौके पर पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने डिमोलिशन को असंवैधानिक और गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि दिल्ली को “सहारनपुर पार्ट-2” नहीं बनने दिया जाएगा। जमई ने सहारनपुर में रात के समय हुई बुलडोजर कार्रवाई का भी जिक्र किया। इस दौरान मदीना मस्जिद के इमाम और मस्जिद कमेटी के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने आधी रात हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डिमोलिशन की कार्रवाई पूरी तरह वैध है और सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कदम जरूरी था। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क चौड़ी होने से इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। कार्रवाई के बाद किसी भी तरह के तनाव या विरोध प्रदर्शन की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरिता विहार में डंपर ने क्रेन-ऑटो में मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत व कई घायल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…