मनोरंजन

10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे: सिंगर बी प्राक को धमकी में लॉरेंस गैंग

B Praak threat: सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले गैंगस्‍टर ने खुद का नाम आरजू बिश्‍नोई बताया है और एक सप्‍ताह में 10 करोड़ रुपये की मांग की है। मामले में एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी गई है।

मैसेज में कॉलर आरजू बिश्नोई है जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है, वो इस समय विदेश में छिप कर बैठा है। यह है मैसेज- "हेलो... आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए, वरना वना मिट्टी में मिला देंगे।" सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है जिनके कई गाने सुपरहिट हुए हैं।

पहले कॉल फिर वॉयस मैसज

बताया जा रहा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया। लेकिन दिलनूर ने कॉल नही उठाया। 6 जनवरी को भी विदेशी नंबर से कॉल किया गया। दिलनूर की पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उसने कॉल उठाई, लेकिन बात जब अजीब लगी, तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया।

हिट हुए बी प्राक के गाने

बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं, उनका असली नाम प्रतीक बच्चन है। वो अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज के लिए मशहूर है। म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने संगीत निर्माता के तौर पर शुरूआत की. फिर 'मन भरया' से गायक बने और 'केसरी', 'गुड न्यूज', 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।

कैसी है प्राक की पर्सनल लाइफ

सिंगर बी प्राक के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो पिछले साल 1 दिसंबर 2025 को उनकी पत्नी मीरा ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है। वह आध्यत्म से भी जुड़े हुए हैं. उन्हें अकसर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव में मिली जीत पर PM मोदी ने सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, कहा- महाराष्ट्र का धन्यवाद

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

10 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

12 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago