देश

ममता ने सिलीगुड़ी में शिव के महाकाल अवतार की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने की घोषणा की; लगाए ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

world's tallest Shiva idol foundation: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी के माटिगाड़ा में मंदिर परिसर में भगवान शिव के महाकाल अवतार की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक समुदाय के नेताओं की मौजूदगी में मंदिर का शिलान्यास किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे भी लगाए। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि 216 फुट ऊंची इस संरचना में भगवान शिव की 108 फुट ऊंची कांस्य मूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि ‘महाकाल महातीर्थ’ नामक यह परिसर 17.41 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा और लगभग ढाई साल में पूरा होगा।

1 लाख श्रद्धालु की क्षमता वाला बनेगा परिसर

प्रदेश की मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने जमीन सौंप दी है और परिसर के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। यह परिसर दुनियाभर में भगवान शिव के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक होगा। जमीन पर भराव और समतल करने का काम तुरंत शुरू किया जाएगा। इस परिसर में प्रतिदिन एक लाख तीर्थयात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।’’

पिछले साल ममता ने की थी मंदिर परिसर की घोषणा

मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष ही इस परियोजना की घोषणा की थी और ट्रस्ट बोर्ड गठन की बात कही थी। यह उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इससे पहले उन्होंने दीघा में 250 करोड़ की लागत से जगन्नाथ मंदिर और हाल ही न्यू टाउन में 262 करोड़ की लागत से दुर्गा आंगन की आधारशिला रखी थी।

ममता ने विरोधियों पर साधा निशाना

चुनाव के पहले बंगाल में दूसरे विशाल मंदिर निर्माण परियोजना का शुभारंभ कर हिंदू मतदाताओं को अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की। ममता ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं पंचांग या तिथि नहीं देखती। चार बजकर 15 मिनट के बाद शुभ मुहूर्त था, इसलिए मैं उसी के अनुसार आई हूं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में छाया भयंकर कोहरा; UP-MP में कोल्ड डे, सड़कों पर यातायात प्रभावित

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago