बाबा का दिमाग चल गया है…धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मुस्लिम समुदाय का पलटवार

Bakrid 2025: धीरेंद्र शास्त्री के ताजा बयान ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है. बागेश्वर धाम प्रमुख ने हाल ही में यह कहा था कि ईद पर कुर्बानी के नाम पर बेजुबान जानवरों को मारना बंद होना चाहिए. उनके इस बयान पर अलीगढ़ में नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय की ओर से तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली.

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मुस्लिम समुदाय की तीखी प्रतिक्रिया

स्थानीय मुस्लिम नेताओं और नमाज़ियों ने शास्त्री के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि आज ये बकरे की कुर्बानी से मना कर रहे हैं, कल को रोज़ा रखने से भी मना करेंगे. एक व्यक्ति ने तीखे शब्दों में कहा ऐसे बयान देने वालों का दिमाग चल गया है. यह देश के अमन और सौहार्द्र के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह बयान न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि इससे समुदायों के बीच तनाव पैदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में सभी को अपनी आस्था और परंपराओं का पालन करने का अधिकार है.

AMU प्रोफेसर ने भी जताई थी आपत्ति

बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर देशभर में बहस तेज़ हो गई है. इससे पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के थियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रिहान अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने शास्त्री के बयान को खारिज करते हुए कहा कि अब क्या देश में हर बात उन्हीं की मानी जाएगी? आज कुर्बानी पर आपत्ति है, कल नमाज़, रोज़ा और ज़कात को लेकर भी सवाल उठेंगे. रिहान अख्तर ने आगे कहा कि हज के दौरान कुर्बानी इस्लाम का अहम हिस्सा है. अगर कोई व्यक्ति कुर्बानी नहीं करता तो उनका हज अधूरा माना जाता है. इसलिए यह केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि धार्मिक अनिवार्यता है.

हालाँकि प्रोफेसर अख्तर ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं की जानी चाहिए और सभी को सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. लेकिन उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने पर धार्मिक आस्थाओं को बदला नहीं जा सकता.

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में बलि प्रथा को अमानवीय बताते हुए कहा था कि यह परंपराएं उस समय की रही होंगी जब इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था. आज के समय में समाज को ऐसे बदलाव की ज़रूरत है जहां किसी भी बेजुबान जीव की हत्या न हो. इस पूरे घटनाक्रम ने धार्मिक विचारधाराओं के टकराव को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago