Categories: Others

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही बकरीद, मस्जिदों में अदा की गई नमाज

Eid ul-Adha 2025: आज देशभर में मुस्लिम समुदाय के सबसे अहम त्योहारों में शुमार बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। अल्लाह के प्रति आस्था और समर्पण का यह पर्व इस्लाम धर्म में पैगंबर इब्राहीम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।

ईदगाहों में अदा की गई विशेष नमाज

सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाहों में नमाज के बाद धर्मगुरुओं ने अल्लाह के प्रति आस्था और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर परंपरागत रूप से लोग बकरों और अन्य जानवरों की कुर्बानी कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है, एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया जाता है, दूसरा रिश्तेदारों व पड़ोसियों में, और तीसरा हिस्सा घर के लिए रखा जाता है।

भाईचारे और सौहार्द का संदेश

त्योहार के मौके पर घरों में विशेष पकवान जैसे बिरयानी, काबाब, सींक कबाब और सेवइयां बनाकर परिवार और दोस्तों के साथ बांटे जा रहे हैं। छोटे-बड़े सभी लोग नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मना रहे हैं। बकरीद पर मुसलमान अपने रिश्तेदारों और मित्रों को मुबारक संदेश भेजकर भी इस त्योहार की खुशी को साझा कर रहे हैं। इस दिन हर घर और मोहल्ले में भाईचारे और सौहार्द का संदेश सुनाई देता है।

त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस और प्रशासन ने त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है, ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें। बकरीद के पर्व पर यह संदेश भी दिया जा रहा है कि यह त्योहार न सिर्फ त्याग और सेवा का प्रतीक है, बल्कि समाज में भाईचारा और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का जरिया भी है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago